जिला पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर चोरी करने के आरोप में शाहाबाद की डेहा कॉलोनी वासी लारी पुत्र अर्जुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर बरामद की है। पुलिस को सौंपी शिकायत में उधम सिंह कॉलोनी वासी साहिल पुत्र रमेश कुमार ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके निर्माणाधीन मकान से 5 नवंबर की रात को गेट का ताला तोड़कर पानी की मोटर चोरी करके ले गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच हवलदार सतीश कुमार को सौंपी गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए पानी की मोटर चोरी करने के आरोप में लारी पुत्र अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।