फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का कपड़ा स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेन बाजार में छोटी धर्मशाला के सामने कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा स्वाहा हो गया। कपड़े की दुकान में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान संचालक हरीश गुंबर ने बताया कि वीरवार को घर में दिवाली का पूजन होने के कारण वह अपने कर्मचारियों सहित साढ़े 7 बजे घर चले गए थे। साढ़े 9 बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा है। जब उन्होंने दुकान को खोलकर अंदर देखा तो अंदर आग की लपटे उठ रही थी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक लाखों रुपये का कपड़ा आग की भेंट चढ़ चुका था। वहीं दुकान में आग लगने की खबर जैसे ही आसपास के दुकानदारों को लगी तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने अपने परिजनों व अन्य की सहायता से अपनी दुकान के समान को इधर-उधर शिफ्ट किया, लेकिन जब तक आग पर काबू नहीं पाया गया तब तक दुकानदार डरे हुए थे। वहीं दुकानदार ने बताया कि कोरोना से लगे लॉकडाउन के कारण काम धंधा चौपट हो गया था। अब की बार त्योहारी सीजन व शादी- ब्याह में अच्छा रिस्पांस मिल रहा था। सीजन के कारण दुकान में लाखों रुपये का कपड़ा भी मंगवाया हुआ था। आग लगने के कारण सब तहत नहस हो गया। 10 नवंबर को बेटी की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें