नशीला पदार्थ अफीम रखने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गगन यारा थाना शाहाबाद को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 125 ग्राम अफीम की तथा आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 28 अक्तूबर को सीआईए-2 की टीम अपराध तलाश के संबंध में मंडी टी-प्वाइंट लाडवा रोड शाहाबाद पर मौजूद थी। सूचना मिली कि गगन अफीम खाने व बेचने का धंधा करता है। वह आज भी लाडवा रोड टी- प्वाइंट अनाज मंडी से शाहाबाद अपने गांव में जाने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर एक व्यक्ति को काबू करके उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम गगन बताया तथा पुलिस ने डीएसपी के समक्ष उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर कब्जे से 125 ग्राम अफीम बरामद हुई।