फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप से सोने की झुमकी लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीना पहले ज्वेलरी शॉप से सोने की झुमकी लेकर भागने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जुगराज उर्फ युवराज वासी माझा फार्म गढ़ी रोड़ान के कब्जे से चोरीशुदा झुमके बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 20 सितंबर 2021 को नीतीश शर्मा वासी गऊशाला बाजार ने थानाकृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मेन बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। 18 सितंबर की दोपहर उसकी दुकान पर युवराज आया था। वह उसके कारीगर के गल्ले से सोने की झुमकी लेकर फरार हो गया था, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जुगराज को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरीशुदा सोने की झुमकी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें