पुलिस ने मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मोहोमदरफी, इस्माइल, मिलन, साहिल, मोहोमदरफी के दो भानजे, नसीम, लियाकत, सुनील निवासी गांव हबाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हबाना निवासी बलबीर सिंह ने कहा कि बीती रात वह अपने खेतों से वापस अपने घर पैदल आ रहा था। जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो मिलन व सुनील ने उसे धक्का मारा और गाली गलौज करने लगे। जब उसने यह सब करने से रोका तो आरोपियों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। फिर वह अपने घर चला गया, जहां पर उसकी पत्नी शेर सिंह व संजू थे। सभी आरोपी लाठियां, बिंडे व रॉड लेकर उसके घर पर आ गए और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घायलों को इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।