फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश के खिलाफ सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला मैसेज पोस्ट करने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश के खिलाफ सिखों में रोष फैल गया है। इसी को लेकर एडवोकेट हरमनजोत सिंह गिल निवासी अजीत नगर ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। जिसमें भाकियू के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने डाली गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को भेजे हैं। हरमनजोत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुणी प्रकाश ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली, जिसमें सिखों को खालिस्तानी कहा गया है। इसके अलावा इस पोस्ट में सिख गुरु और अन्य बहादुरों की शहादत को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। एडवोकेट हरमनजोत सिंह गिल के मुताबिक वे खुद सिख हैं और इससे पूरे सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया है। इसलिए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर पिहोवा सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार का कहना है कि ईमेल के जरिए उन्हें हरमनजोत सिंह द्वारा भेजी गई शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें