फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा के घर से 60 हजार रुपये व सोने की बालियां चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित वासी कीर्ति नगर को जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि 21 अक्तूबर को रजनी वासी कीर्ति नगर थानेसर ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ नाभा (पंजाब) शादी में गए थे। उसके जेठ का बेटा रोहित भी उनके साथ ही गया था। शादी के बाद वह अपने परिवार सहित अपने मायके देवीगढ़ पंजाब चली गई थी तथा रोहित 20 अक्तूबर को घर आ गया था। अगले दिन उसके पड़ोसी ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके कमरे का रोशनदान टूटा हुआ है। जब वह घर वापस आए और देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से एक जोड़ी सोने की बालियां व 60 हजार रुपये नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि यह चोरी रोहित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें