चोरों ने एक घर में रखे बक्सों को तोड़कर लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव यारी वासी अजमेर सिंह ने कहा कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है और उन्होंने कुछ वर्ष पहले नए मकान बनाए थे, जिसमें उसका परिवार रहता है। उसका पुराना मकान कुछ ही दूरी पर है और उसमें काफी सामान रखा है। सारा परिवार नए घरों में खाना खाता है। जब वह खाना खाकर दोपहर के समय अपने पुराने मकानों में आए तो पाया कि एक कमरे में तीन छोटे बक्से रखे हुए थे। जब उसने बक्सों के ताले चेक किए तो पाया कि कब्जे ताले सहित टूटे हुए हैं। नीचे वाले बक्से में जेवरात रखे थे जिसमें दो गले के हार, चार चूड़ी सोना, मंगलसूत्र व पांच अंगूठी सोने की, सोने का टीका, कोका, सोने की चेन, चार जोड़ी चांदी की चेन, चार गले की चेन चांदी गायब थी। यह घटना दिन के 10 बजे से 12 बजे के बीच मकान का कुंडा खोलकर व बक्से के ताले तोड़कर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।