फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 20 अक्तूबर को जिला सिंह वासी बाबैन ने थाना बाबैन में दी शिकायत में कहा कि 12 अक्तूबर को वह शनि मंदिर के नजदीक से अपने घर की तरफ जा रहा था। शाम करीब साढ़े 7 बजे सन्नी,नायब, बंटी, अंकुश वासी बाबैन ने उस पर डंडे-बिंडो से हमला कर दिया था। रंजिशन उस पर हमला करके घायल किया गया था। शोर सुनकर जब लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बाबैन व शाहाबाद ले जाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सोहन लाल उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें