अवैध रूप से शराब बेचते हुए पुलिस ने चार लोगों को काबू करके उनके कब्जे से पांच बोतल अवैध शराब सहित 33 बोतल ठेका शराब बरामद की। थाना बाबैन पुलिस ने गुप्त सूचना पर अशोक वासी भैणी को भैणी में अवैध रूप से शराब बेचते हुए 10 बोतल ठेका शराब देसी, थाना कृष्णा गेट पुलिस ने सतनाम सिंह वासी हंसाला को रविदास चौक थानेसर पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए पांच बोतल अवैध शराब, थाना शहर थानेसर पुलिस ने कुलदीप सिंह वासी लायलपुर बस्ती को ताज पार्क के पास अवैध रूप से शराब बेचते हुए सात बोतल देसी शराब बरामद व थाना केयूके पुलिस ने दीपक वासी कर्ण कॉलोनी को रजबाहा रक्बा मिर्जापुर के पास अवैध रूप से शराब बेचते 11 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सकें। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया।