फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मी से बाइक चालक 60 हजार रुपये छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा चौक पर शुक्रवार देर रात एक महिला बैंक कर्मी से बाइक चालक पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 60 हजार रुपये और अन्य सामान था। पुलिस को दी शिकायत में गांव कसेरला खुर्द वासी नेहा ने कहा कि वह केनरा बैंक अंबाला शहर में नौकरी करती है। वह अपनी ड्यूटी समाप्त करके शाहाबाद पहुंची तो उसने अपने पति को फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह बराड़ा चौक की तरफ पैदल आ जाए। इस पर वह पैदल बराड़ा चौक की तरफ जा रही थी कि जब वह चौक से थोड़ा आगे पहुंची तो एक बाइक चालक उसके आगे पहुंचा और बाइक धीमा करके उसके हाथ से लेदर का पर्स छीनकर फरार हो गया। हालांकि वहां से गुजर रहे एक युवक ने आरोपी का पीछा भी किया। पर्स में 60 हजार रुपये नकद, सूट और अन्य सामान था। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें