फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, छेड़छाड़ करने व जबरदस्ती घर की दीवार तोड़ने के आरोप में 14 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी, मारपीट और घर की दीवार तोड़ने के आरोप में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निकटवर्ती गांव की 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उसके घर की दीवार को तोड़ कर वहां से रास्ता बनाने की कोशिश की गई, जबकि पंचायत के रिकॉर्ड में वहां से किसी प्रकार का कोई रास्ता नहीं है। उनके मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी प्रदीप, प्रदीप, कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह ने उसके साथ छेड़खानी की। चंद्रभान, प्रेम, सीमा, केला, चमेली, प्रेमो, परमेश्वरी, केला, सुनहरी ने मिल कर उसके घर की दीवार तोड़ दी और उनके घर को चकनाचूर कर वहां से रास्ता बना लिया, जबकि रिकॉर्ड में वहां से कोई रास्ता नहीं है। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही महिला हवलदार मेनका ने बताया कि एसपी के आदेश पर ठसका मीरांजी के 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस मामले को लेकर युवती के न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद डीएसपी के संज्ञान में यह मामला लाया जाएगा। उसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच की जाएगी। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें