फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की जानकारी देकर हासिल किया ओटीपी, निकाले 29990 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठग ने महिला को अपनी बातों के जाल में उलझाकर क्रेडिट कार्ड से 29990 रुपये निकाल लिए। पुलिस में दर्ज शिकायत में विक्रम वासी मथाना ने कहा कि उसकी पत्नी पिंकी देवी का आरबीसी बैंक से क्रेडिट कार्ड बना हुआ है, जिसकी लिमिट 35 हजार रुपये है। 10 जुलाई को उसके पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट अपग्रेड करने को लेकर एक फोन कॉल आई थी तब उन्होंने उसे टाल दिया था। उसके बाद शाम करीब 5 बजे दोबारा कॉल आई, जिसने खुद को आरबीसी बैंक का अधिकारी बताया था। उसके पास उनके क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी थी। उसने कार्ड की पूरी जानकारी देकर उनसे ओटीपी हासिल कर लिया था। कुछ देर के बाद ही उनके पास 29990 रुपये कटने का मैसेज आया था, जिसके बाद उन्होंने कार्ड बंद करा दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें