गांव खेड़ी शहीदां में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुखविंद्र सिंह वासी खेड़ी शहीदां ने थाना दी शिकायत में बताया कि 18 जून को वह अपने खेतों में अपने भाई नरेंद्र सिंह के साथ काम कर रहा था। जो जमीन उन्होंने करीब तीन साल पहले गौरव गाबा से खरीदी थी। खेत में काम करते समय गांव के भूपिंद्र सिंह, हरपाल सिंह, दलविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, हरमीत सिंह, जसपाल सिंह, हरदीप सिंह ने लाठी, बिंडे व भाले से उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।