फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर अपहरण करने की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने मारपीट कर अपहरण करने की कोशिश करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरपाल उर्फ गोलू पुत्र गुरदीप सिंह वासी मलिकपुर के रूप में हुई है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 11 जून को गांव गंगहेडी वासी जितेंद्र सिंह पुत्र गुरबक्श सिंह ने थाना इस्माईलाबाद पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि 9 जून को वह अपने चाचा बलिहार सिंह व दादादर्शन सिंह के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसके पास एक फोन आया और बोला कि तुझसे काम है, खेत से बाहर आकर मिल। जब वह खेत से बाहर आया तो मंगल सिंह उर्फ मांगा पुत्र सुखविंदर सिंह, प्रिंससिंह पुत्र प्रगट सिंह, गोलू किंगरा व एक अन्य व्यक्ति ने उसको लाठी, गंडासी व डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इन सभी व्यक्तियों ने उसे पीटते हुए अपनी कार में डालने की कोशिश की। इस दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हमले की भनक लगते ही मौके पर पहुंचे उसके चाचा और दादा ने उसको छुड़ाया। इसी बीच हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौकासे फरार हो गए। पुलिस ने ब्यान दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश को सौंपी गई। सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश की टीम ने आरोपी गांव मलिक पुर वासी गुरपाल उर्फ गोलू पुत्र गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें