गांव थांदडा में चोरों ने प्राथमिक पाठशाला के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामना चुरा लिया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रभारी फतेह सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जब स्कूल में पहुंचे तो उसने देखा कि स्कूल के कमरे, रसोई व स्टोर के ताले टूटे पड़े हैं। कमरे में स्थित अलमारी को तोड़कर उसका सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना ग्राम सरपंच और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान निर्मल सिंह को दी। सामान की जांच करने पर पाया कि एक पीतल का पतीला, जग व इंगलिश किट का बैग आदि गायब थे। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।