लेन-देन के मामले में वर्ष 2018 से अदालत द्वारा भगौड़ा आरोपी तीन साल बार पुलिस की गिरफ्तार में आया है। आरोपी को भगौडे़ अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ ने पकड़ा है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि थाना शहर थानेसर के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा वर्ष 2016 में एक लेन-देन के मामले में दी गई शिकायत पर जितेंद्र सिंह जेएमआईसी की अदालत से दिनांक 18 अगस्त 2016 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही थी।दिनांक 24 जून 2021 को उप निरीक्षक दलबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, हवलदार रामपाल, गुरलाल व रमेश कुमार की टीम ने भगौड़े अपराधी सुरेश पोथुगुंटा पुत्र भास्करैया पोथुगुंटा वासी सेवासनम जकालमांडयु करास नजदीक नेशनल हाईवे मोटलुरकुंठाली जिला चिकवालापुर बैंगलोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसको अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया।