खेत से ट्राली चोरी करनेके मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपीको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनदीप उफी पोदी वासी डेरा बलाही को एक दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 7 जून 2021 को थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुरदेव सिंह वासी डेरा महंगा सिंह गांव बगथला ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 4 जून की शाम को उसने अपनी डबल टायरी ट्राली अपने डेरा के नजदीक खड़ी की थी। सुबह जब वह ट्राली को खेत में ले जाने के लिए मौके पर पहुंचा तो चोर उसकी ट्राली चुरा ले गए थे। शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी मनदीप को गिरफ्तार करके पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्राली बरामद करके आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।