फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 ग्राम स्मैक के साथ युवक काबू, पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जे से 18 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह वासी बाबैन को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 18 जून को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गांव भगवानपुर के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बलवंत सिंह हेरोइन/स्मैक बेचने का धंधा करता है। वह आज भी हेरोइन/स्मैक बेचने अपने घर से गांव बिन्ट की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने लाडवा के डीएसपी भारत भूषण को मौके पर बुलाकर नाकाबंदी करके आने-जाने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें