फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करके भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित अपराधी को पीओ स्टाफ ने दो साल बाद काबू करके जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि जय भगवान वासी रिंडल (करनाल) को थाना शाहाबाद पुलिस ने साल 2016 में दर्ज हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत की नियमित सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए जेएमआईसी शाहाबाद विशेष गर्ग की अदालत ने आरोपी को 17 अगस्त 2019 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी। 13 जून को पीओ स्टाफ ने भगोड़ा अपराधी जय भगवान को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने का मामला दर्ज करके अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें