फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराई एक्टिवा, मामूली कहासुनी के बाद एक्टिवा चालक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद के जलेबी पुल के पास बाइक व एक्टिवा की टक्कर हो गई। इसी वजह से दोनों युवकों में छिड़ा विवाद झगड़े में बदल गया। तैश में आए बाइक चालक युवक ने एक्टिवा चालक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में युवक को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना वीरवार देर रात की बताई जा रही है और युवक की पहचान शाहाबाद निवासी विक्रम के रूप में हुई है। वारदात के बाद से आरोपी बाइक चालक फरार चल रहा है। उधर, शाहाबाद पुलिस ने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच घायल युवक के बयान दर्ज किए। शाहाबाद थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि शाहाबाद निवासी विक्रम अपने मित्र के साथ वीरवार रात को जलेबी पुल के पास चाय पी रहा था। चाय पीने के बाद जब वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर शाहाबाद की तरफ आने लगे थे वहां साहा रोड की तरफ से आ रही बाइक से उनकी एक्टिवा भिड़ंत हो गई। जिस पर दोनों में बहस हुई। वे यहां से चले भी गए थे, लेकिन बताया गया कि विक्रम अपना मोबाइल वहीं भूल गया। जब विक्रम मोबाइल लेने दोबारा जलेबी पुल के पास पहुंचा तो वहां उपस्थित आरोपी युवक ने फिर से विक्रम के साथ बहस करनी शुरू कर दी और तैश में आकर चाकू से विक्रम पर हमला कर दिया। जिसमें विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में विक्रम को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में किसी तरह की पुरानी रंजिश नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें