फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर के साथ मिलकर चाचा के घर में ट्रैक्टर को तोड़ने व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 10 जून को गुरबक्श सिंह वासी बड़तोली ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उसके भतीजे हरविंद्र सिंह के साथ ट्यूबवेल के पानी व बिजली की तार को लेकर रंजिश चल रही है। 9 जून की रात हरविंद्र सिंह व उसके नौकर प्रगट सिंह ने ट्रैक्टर से उनके बिजली के दो पोल तोड़ दिए तथा उसके बाद ट्रैक्टर लेकर उनके घर में घुस आए थे। उन्होंने उनको जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की, जिसमें वह जख्मी हो गया था। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई, लेकिन आरोपियों ने उनकी घर की दीवारें व सामान तोड़ दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी प्रगट सिंह उर्फ हरनैल सिंह वासी बाबैन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें