फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन को लेकर हुए झगड़े में महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती जमीन को लेकर हुए झगड़े में पिता-पुत्र, एक दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से मिली शिकायत पर दो महिलाओं, पिता-पुत्र सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में गुरप्रीत सिंह वासी डेरा जगतपुरा ने कहा कि 6 जून सुबह करीब 10 बजे उनका पप्पू, जगीर, छिंदा व त्रिलोक सिंह वासी डेरा जगतपुरा के साथ पंचायती जमीन (बट) को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात दोनों पक्ष के बीच एक पंचायत हुई, जो बेनतीजा रही थी। इस पंचायत के खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए थे। करीब दोपहर 3 बजे वह अपने पिता गुरनाम सिंह के साथ खेत से वापस अपने घर आ रहे थे। जब हम डेरा के नजदीक पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद जगीर सिंह, छिंदा सिंह, त्रिलोक सिंह व पप्पू ने सुबह के मामले को लेकर उन पर गंडासी व लाठी से हमला करके घायल कर दिया। शोर सुनकर जगीर सिंह व छिंदा के पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की। गांव के लोगों को इकट्ठा होते देख सभी आरोप हथियारों सहित उनको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने उनको सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको रेफर कर दिया। पुलिस शिकायत पर चार लोगों को नामजद करते हुए छह (दो महिलाओं सहित) आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के जगीर सिंह ने शिकायत में कहा कि उनका गुरप्रीत सिंह व उसके पिता गुरनाम सिंह के साथ पंचायती जमीन को हुई पंचायत के बाद घर चले गए थे। करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी कुलवंत कौर के साथ अपने खेत की तरफ जा रहा था। तभी गुरनाम सिंह व उसके बेटे गुरप्रीत सिंह ने उन दोनों पर गंडासी व डंडे से हमला कर दिया। गुरप्रीत ने गडांसी उसके सिर में मारकर जख्मी कर दिया। जब उसकी पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाया तो गुरनाम ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। शोर सुनकर जब डेरे के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने उक्त पिता-पुत्र को नामजद करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें