फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्म सिंह उर्फ कर्मा वासी चीका (कैथल) को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि युवती को बरामद किया जा सके। थाना सदर पिहोवा के अंतर्गत रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 29 मई को चीका वासी कर्म सिंह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक कर्म सिंह को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके। वहीं, पुलिस नाबालिग युवती की भी तलाश कर रही है। शीघ्र ही पुलिस युवती को बरामद करके उसके बयान दर्ज कराकर परिजनों के हवाले करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें