मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 30 मई को अनमोलदीप वासी मसीता हाउस ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दिए बयान में बताया कि 29 मई को वह अपने दोस्त सागर वासी बिरलामंदिर व रोहित वासी हथीरा के साथ जिंदल पार्क में बैठकर लूडो खेल रहे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते प्रिंसवासी भिवानी खेड़ा, राहुल कश्यप वासी गांधीनगर, नरेंद्र कश्यप वासी बाहरी मोहल्ला, इशु कश्यप अंचला चौक व अन्य 10-11 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। प्रिंस ने लोहे की रॉड उसकी टांग पर मार दी। जब उसके दोस्तों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो अन्य आरोपियों ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। लोगों को आता देख आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इलाज के लिए उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। बयान पर थाना कृष्णा गेटमें मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रिंस, कर्ण व कृष्ण उर्फ इशु को गिरफ्तार कर लिया।