फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 किलो 800 ग्राम गांजा सहित एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में आकाश उर्फ बुल्ली पुत्र बोबी वासी इंद्रा कॉलोनी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 20 मई को एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक गुरदेव सिंह की टीम नया बस स्टैंड कुरुक्षेत्र के सामने खेडी मारकंडा रोड पर तैनात थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि आकाश उर्फ बुल्ली पुत्र बोबी काफी समय से गांजा बेचने का काम करता है। आकाश इस समय एक कट्टे में गांजा लिए हुए किसी व्यक्ति को बेचने के लिए टेलीफोन एक्सचेंज से थोड़ा आगे मोहननगर की तरफ खड़ा है। इसी दौरान पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र को मौके पर बुलाकर छापा मारकर युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अदालत में पेश करने के पश्चात जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें