फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से प्लाट बेचने का आरोपी गिरफ्तारी, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखे से प्लाट बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी यातायात नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिहोवा वासी किरण ने थाना सदर पिहोवा में 13 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई कि उसने 30 अप्रैल 2014 को गोबिंद नगर वासी सुखदेव सिंह से छह लाख 80 हजार रुपये में एक प्लाट खरीदा था। इस प्लाट पर आरोपी ने पहले से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच गुमथलागढू से 20 लाख रुपये का लोन लिया हुआ था। यह जानते हुए भी आरोपी ने उसे प्लाट बेच दिया था। जब उसको इस बारे में पता चला तो वह अपने परिवार वालों के साथ आरोपी से पैसे वापस मांगने गई थी तब आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पिहोवा सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज करके जांच करते हुए ने आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें