फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का विरोध करने पर हमला करके जख्मी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का विरोध करने पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सूरज वासी अजराना कलां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना झांसा पुलिस में दर्ज शिकायत में प्रदीप कुमार ने कहा कि सुबह करीब 3 बजे उसे उसके भाई के चिल्लाने की आवाज आई थी। वह भाग कर उसके भाई के मकान पर गया। उसने देखा कि उसके भाई के हाथ से खून निकल रहा था। भाई ने बताया कि सूरज चोरी करने की नीयत से उसके घर में घुसा था। वह जब मां उर्मिला के कमरे के बेड की दराज खोलकर चोरी कर रहा था तभी मां ने उसे चोरी करते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने मां को धक्का देकर भागने लगा तो उसे पकड़ने की कोशिश तो आरोपी ने नुकीली चीज से उसे पर हमला करके जख्मी कर दिया था। वह भाई को सरकारी अस्पताल धुराला लेकर गया। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि आरोपी के धक्का देने से मां की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी थी। पुलिस ने आरोपी सूरज को अजराना कलां से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें