फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर का फर्जी कागजात पर पासपोर्ट बनवाने के चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गैंगस्टर का फर्जी कागजात तैयार करके पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 23 मार्च को एसएसपी अमृतसर से मिली शिकायत में बताया गया कि आरोपी हरमन प्रीतसिंह उर्फ हरमनजीत सिंह वासी उमरपुरा (अमृतसर) कई मामलों में वांछित अपराधी है। आरोपी के विरुद्ध थाना मजीठा में हत्या का मामला दर्ज है। उसने पिहोवा से फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट तैयार करवा रखा है। उसके पासपोर्ट पर वार्ड न. 14 फौजी प्लाट पिहोवा का पता लिखा हुआ है। आरोपी फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट तैयार करवा कर विदेश भागने की फिराक में था। फर्जी दस्तावेज तैयार करके पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह को मजीठा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन रिमांड पर लिया था। आरोपी की पहचान पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित गुगलानी वासी गुरु नानक कॉलोनी पिहोवा 17 अप्रैल को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी जून 2019 में सुमित वासी फरल हाल वासी बलटाना (पंजाब) के साथ दोस्ती हो गई थी। उसने उसे बताया कि वह जाली पासपोर्ट बनवाने का काम करता है। सुमित ने उसे बताया कि हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह का पासपोर्ट बनवाना है। इस पर मोहित ने उससे हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह का पासपोर्ट उसके पास भेजने को कहा तथा इस काम के एवज में एक लाख 70 हजार रुपये की मांग की थी। मोहित ने उसे आश्वासन दिया कि वह कागजात खुद तैयार कर लेगा। मोहित ने किसी अन्य व्यक्ति के कागजातों से फर्जी दस्तावेज तैयार और उसके बाद पास्पोर्ट अप्लाई कर दिया। इसकी इंक्वायरी उसने हरमनप्रीत सिंह को अपने साथ स्कूटी पर ले जाकर थाना पिहोवा से कराई थी। उसके बाद उसने विक्रम वर्मा जो कि पासपोर्ट ऑफिस में कर्मचारी है उसके दस्तावेज विक्रम वर्मा के पास भेज दिए थे। जिन पर हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह का पासपोर्ट तैयार होकर अक्टूबर 2019 से अक्टूबर 2029 तक वैध है। आरोपी पहले भी एक व्यक्ति का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवा चुका था। आरोपी मोहित की पहचान पर पुलिस ने 18 अप्रैल को आरोपी विक्रम वर्मा वासी अशोक विहार अंबाला शहर व सुमित वासी फरल (कैथल) हाल डिकोली थाना जीरकपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें