फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के हौसले बुलंद, थाने के सामने दिया चोरी की घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस थाने के बिल्कुल सामने चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फुर्र हो गए। टीवीएस शोरूम से चोर दो लाख रुपये नकद और कैमरे की डीवीआर चोरी करके फरार हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर शोरूम मालिक द्वारा 16 सीसीटीवी लगाए हुए हैं, लेकिन चोर 16 कैमरों से लगी डीवीआर ही अपने साथ लेकर फरार हो गए। शोरूम मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दी अपनी शिकायत में रामशरण वासी सत्यम एनक्लेव लाडवा ने बताया कि लाडवा-पिपली रोड पर थाने के सामने उसका टीवीएस बाइक का शोरूम है। सोमवार दोपहर दो बजे वह अपना शोरूम अच्छी तरह बंद करके गया था। मंगलवार सुबह 9 बजे जब उसने शोरूम पर आकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखी दो लाख रुपये की नकदी भी गायब थी और सुरक्षा के लिए लगाए गए 16 कैमरों की डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। शोरूम मालिक ने बताया कि चोरों ने रोशनदान के अंदर से घुसकर घटना को अंजाम दिया। शोरूम में पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें