फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विजय वासी शाहाबाद गांजा बेचने का कार्य करता है। जब उसने विजय को यह कार्य बंद करने के लिए बोला तो उसका बड़ा बेटा गौतम, छोटा बेटा मोहित, उसकी पुत्री व दामाद रजत ने उसके साथ मारपीट की। जब उसका चचेरा भाई अजय उसे छुड़ाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसपर हमला करते हुए उसके सिर में गंडासी मारी। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। दोनों घायलों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें