शराब पीकर सरेआम हुड़दंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने 6 फरवरी को थाना सदर थाना की टीम लाडवा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पांच युवक वेयर हाउस के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी करके सड़क पर एक दूसरे से मारपीट कर रहे थे तथा गालियां दे रहे थे। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पांच युवक संदीप पुत्र पाल सिंह वासी कंवारखेडी, डिंपल पुत्र बहादुर सिंह वासी टाटका, दिलशाद पुत्र अकबर वासी मोरथला, जोगिंद्र सिंह पुत्र राम सिंह वासी हैबत पुर व मनीष पुत्र धर्मपाल वासी राम पुर को काबू करके उनके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।