फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करके सोने की चैन झपटने का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करके सोने की चेन झपटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने 8 जनवरी को परमजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी गऊ चरांद ने शिकायत में बताया कि उसने 35 एकड़ भूमि ठेके पर ली है। 7 जनवरी की शाम उसका नौकर कमलजीत उर्फ जीता खेतों में खाद डालकर अपने कमरे पर आया था। शाम करीब सात वह अपने भतीजे गुरजीत सिंह व मौसेरा भाई जितेंद्र सिंह के साथ कमलजीत को खाने देने कमरे पर गए थे। नौकर को खाना देने के बाद वह कमरे के बाहर ही बैठे थे। इसी दौरान वहां एक बोलेरो गाड़ी आकर रूकी, जिसमें से हथियारबंद सात युवक निकले और कमलजीत के कमरे में घुस गए। अंदर पहुंचते ही उन्होंने कमलजीत से शराब बेचने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव को लेकर जब वह तीनों अंदर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने का मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी मनीष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार वासी गउचरांद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें