नशीले पदार्थ की तस्करी में संलिप्त एक महिला से पुलिस 8 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला हेरोइन बेचने का काम करती है। जोकि प्रतापगढ़ की ओर से नशा लेकर अपने मकान सरस्वती कॉलोनी कुरुक्षेत्र की तरफ जाएगी। महिला को रंगेहाथ काबू करने के लिये पुलिस ने प्रतापगढ़ के पास नाकाबंदी की थी। कुछ देर बाद वहां से गुजरने पर महिला को रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8 ग्राम 7 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही काबू कर लिया।