पिछले दिनों लाडवा रोड पिपली से उखाड़ा गए एटीएम को पुलिस ने कैश सहित चोरों की निशानदेही पर उनके घर से बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि 24 मार्च को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा उनको सूचना मिली कि लाडवा रोड स्थित बैंक एटीएम को रात के समय कोई अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए जिसमें चार लाख, 42 हजार 500 रुपये थे। पुलिस ने जांच के दौरान गुप्त सूचना पर रिंकू उर्फ रिंटू निवासी चंद्राव बुर्ज हाल निवासी शांति कॉलोनी हनुमान गेट जगाधरी, जसविंद्र उर्फ संटी निवासी चंद्राव बुर्ज, रोहित कुमार उर्फ हैप्पी निवासी गांव मखाली (करनाल) व प्रदीप कुमार उर्फ नरेंद्र निवासी डेरा लखमडी (कुरुक्षेत्र) को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में पुलिस ने एटीएम सहित तीन लाख 80 हजार रुपये का कैश आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से जसविंद्र उर्फ संटी के घर से 78 हजार, रोहित के घर से 77 हजार, प्रदीप केघर से 75 हजार तथा रिंकू के घर से डेढ़ लाख बरामद किये हैं।