फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र की तत्कालीन महिला डीएसपी को बहाल किए जाने के मामला तूल पकड़ रहा है। शाहाबाद के एक व्यक्ति ने उक्त महिला डीएसपी के खिलाफ सीएम, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक के साथ साथ एसपी कुरुक्षेत्र आस्था मोदी को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह निवासी मुगल माजरा तहसील शाहाबाद ने रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सरकार ने बिना जांच किए उपरोक्त महिला पुलिस अधिकारी को बहाल कर दिया। शिकायतकर्ता ने सीएम, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक तथा एसपी कुरुक्षेत्र से उक्त महिला डीएसपी का कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की है। गुरमीत सिंह का आरोप है कि 10 अप्रैल 2019 को महिला डीएसपी तान्या सिंह ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया था, जहां पर उक्त महिला अधिकारी ने उसकी पिटाई कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था। उसे बंधक बनाकर मारपीट की थी। इस दौरान तीन अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस मामले में उसने 17 अप्रैल को एसपी आस्था मोदी को उक्त डीएसपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने मामले की जांच के लिए डीजीपी हरियाणा व हरियाणा सरकार से कार्रवाई की सिफारिश की थी। इस पर सरकार ने 24 मई को उक्त महिला डीएसपी को सस्पेंड कर दिया था लेकिन आज तक भी इस मामले का चालान कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने बताया कि 18 सितंबर 2018 को पिहोवा की एक युवती, जिसकी शादी कुरुक्षेत्र में हुई थी, किसी मामले को लेकर अपनी शिकायत लेकर उपरोक्त महिला डीएसपी के पास पहुंची थी। आरोप है कि उस युवती के साथ भी उक्त महिला डीएसपी ने अभद्रता व मारपीट की थी और उसे झूठे केस में फंसाया गया था। शिकायतकर्ता ने मांग की कि उक्त महिला डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए तथा मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। यह आशंका भी जताई कि उक्त महिला डीएसपी के बहाल होने से वह उसे किसी झूठे केस में फंसा सकती है तथा उसे उससे जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें