गत सप्ताह सवा किलो गांजा पत्ती के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने सप्लायर को काबू किया है। पुलिस ने सप्लायर सोनू वासी इंद्रा कॉलोनी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आठ अगस्त को झांसा रोड पर गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवीन कुमार वासी शोरगिर बस्ती गांधी नगर गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। वह आज भी उसे रविदास चौक पर चलते फिरते ग्राहकों के गांजा पत्ती बेचने आना है। टीम ने रविदास चौक के पास नाकाबंदी करके आरोपी को सवा किलो गांजा पत्ती सहित काबू किया था। उसके खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह गांजा पत्ती उसने सोनू से खरीद कर लाया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांजा पत्ती सप्लायर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।