फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर गांव भौर सैयदां बस अड्डे के निकट कार की टक्कर लगने से एक किसान की मौत हो गई। दुर्घटना के पश्चात कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त दलेल सिंह (48) वासी मुर्तजापुर के रूप में हुई। दलेल सिंह खेती बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में कृष्ण चंद वासी मुर्तजापुर ने कहा कि उसके चचेरे भाई दलेल सिंह ने अपनी रिहायश कुरुक्षेत्र में बनाई थी। करीब डेढ़ महीना से अपने परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में ही रहता था। अपने खेती बाड़ी के काम से उसका गांव मुर्तजापुर में आना-जाना लगा रहता था। बुधवार को भी वह अपने काम से बाइक पर गांव आया हुआ था। शाम साढ़े छह बजे वह अपना काम निपटाकर गांव से वापस कुरुक्षेत्र अपनी बाइक पर चला था। वह भी अपने भाई के पीछे अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र जा रहा था। उसका भाई उसके आगे अपनी बाइक पर चल रहा था। करीब 10 मिनट बाद उसका भाई जैसे ही गांव भौर सैयदां में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र के पास पहुंचा तो सामने से आए एक गाड़ी चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर अपने भाई को संभाला। इस दौरान गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उसने दलेल सिंह को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके भाई की जांच करके मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें