फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर तीन में सैर कर रही महिला के गले से मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर तीन निवासी मनदीप कौर ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सायं सात बजे डीएवी स्कूल के पास सैर कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। मोटर साइकिल चला रहे युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने उससे किसी मकान का पता पूछा। उसने कहा कि उसे पता नहीं है, वे आगे पता कर ले। दोनों युवक आगे चले गए। वे वहीं से वापस मुड़ गई, जब वह थोड़ी दूर चली तो पीछे से वही लड़के वापस आ गए और लाल रंग की टी-शर्ट वाला लड़का मोटरसाइकिल रोक कर नीचे उतरा और उसके गले में पहनी सोने की चेन को झपटा मारा, जिससे चेन टूट गई और वे फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ रमेश कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें