फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्रेटा सवार युवकों ने बाइक सवारों पर किए तीन फायर

विज्ञापन
शाहाबाद। घटना स्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
शाहाबाद। जंधेड़ी गांव के प्यारा सिंह के डेरे पर दोपहर साढ़े 12 बजे काले रंग की क्रेटा में आए युवकों ने बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। गनीमत इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। वारदात के पश्चात गाड़ी सवार युवक फरार गए हैं। वहीं बाइक सवार युवकों का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। ग्रामीणों ने गाड़ी का अस्थायी नंबर पुलिस को सौंप दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त मोबाइल भी बरामद किया है। हालांकि इसमें सिम नहीं है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि यह मोबाइल कार या बाइक सवार युवकों में से किसी का है। ग्रामीणों के मुताबिक गाड़ी में आए युवकों ने तीन फायर किए, लेकिन घटनास्थल से खाली खोल बरामद नहीं हो पाए। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। उधर, पुलिस जांच में प्रत्यक्षदर्शी महिला सुनीता ने मामले को नया मोड़ दिया है। सुनीता का कहना है कि काले रंग की क्रेटा डेरे के कच्चे रास्ते पर आकर रुकी और गाड़ी से दो युवक उतरे थे। दोनों युवकों ने आपस में फायर किए हैं। वहीं डेरावासी प्यारा सिंह ने कहा कि आज तक उनके डेरे पर इस तरह की घटना नहीं हुई। न ही किसी की आपस में कोई रंजिश या दुश्मनी है। यह मामला डेरे से लूट से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए पुलिस को इस डेरे पर चौकसी बढ़ानी चाहिए।


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से बरामद मोबाइल कब्जे में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। क्रेटा के अस्थायी नंबर के आधार पर भी जांच की जा रही है। हालांकि फायरिंग को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

शाहाबाद। घटना स्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें