फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गाय ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर के पटेल नगर में शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब एक गाय ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय गुरदीप कौर निवासी पटेल नगर के रूप में हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शाम के समय शहर के ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर करीब पौन घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो लावारिस पशुओं को सीएम आवास ले जाकर बांध देंगे।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, गुरदीप कौर अपने घर के पास गली में खड़ी थी। वह घुटनों की परेशानी के चलते छड़ी के सहारे बाहर आई थी। इसी दौरान अचानक गली में काले रंग की गाय ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के गले से गाय की सींग आर-पार हो गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी गाय लगातार महिला को अपने सींगों से मारती रही। आसपास के लोगों ने महिला को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक तो पास आने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। परिजन और आसपास के लोगों ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। गाय के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष नजर आया। मामले को लेकर परिजनों ने शाम करीब पांच बजे ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी ने जल्द लावारिस पशुओं की समस्या समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें