पुलिस ने गो तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि वर्ष 2018 में पुलिस टीम पिपली चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कि जीटी रोड पर एक लावारिस ट्रक पिछले कई दिनों से खडा है। उससे बदबू आ रही है। पुलिस ने जांच की तो ट्रक में कई गोवंश को बुरी तरह से बांधा हुआ था। इसमें कई गोवंश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि ट्रक कुलदीप सिंह उर्फ सागर वासी रायपुर जिला अमृतसर पंजाब के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। बाद में पुलिस के दबाव में आकर परिवार ने आरोपी कुलदीप सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।