फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गो सेवकों ने नगराधीश को सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगराधीश अमन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए  गो सेवक। स्वयंं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत देश भर में किए जा रहे प्रदर्शन के तहत जिला के गो सेवकों ने नगराधीश अमन कुमार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नगराधीश ने गो भक्तों को आश्वासन दिया कि सरकार गो रक्षा के प्रति समर्पित है और गो माता के सम्मान में जो भी कार्य सरकारी स्तर पर करने हैं, इसे मुख्य रूप से पूर्ण करवाने के लिए प्रयासरत है। गो सेवकों ने गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। गो हत्या बंद की जाए। गो सेवा के लिए केंद्रीय मंत्रालय का गठन हो। गोचर बोर्ड बनाया जाए, चारा सुरक्षा नीति तय की जाए, गौ आधारित कृषि सुनिश्चित की जाए, गोबर से निर्मित उत्पादों के निर्माण और विपणन के बारे में नीति निर्माण मांगे मुख्य रूप से शामिल हैं। जितेंद्र शर्मा, निखिल बजाज व कई गोशालाओं के संचालक व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें