फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मकान के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा नेता की पत्नी को धोखाधड़ी से मकान बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 1.72 करोड़ रुपये में सौदा तय कर जेल में बंद दंपती का मकान दिखाकर 40 लाख रुपये एडवांस लिए थे। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में भाजपा नेता सूरजभान कटारिया की पत्नी निर्मला कटारिया ने बताया था कि उसे अपने परिवार के लिए एक मकान की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

संदीप कुमार निवासी झांसा ने उसे अमरजीत निवासी दौलतपुर के माध्यम से अर्बन इस्टेट कुरुक्षेत्र के सेक्टर-दो में मकान 362 को बाहर से दिखाया, क्योंकि मकान पर ताला लगा था। उन्होंने इस मकान की मालकिन कर्मजीत कौर व पति सुखविंद्र सिंह के पंजाब में रहने की बात बताई थी। इस दौरान उन्होंने उससे राजेंद्र सिंह को मकान मालकिन कर्मजीत कौर का सगा भाई बताकर मिलवाया था। राजेंद्र ने उन्हें मकान की रजिस्ट्री एवं अर्बन इस्टेट द्वारा अलाटमेंट और कर्मजीत कौर के आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी दिखाई थी। विश्वास होने पर मनजीत तौथड, राजेंद्र सिंह, अमरजीत व कथित मकान की मालिक कर्मजीत कौर के साथ 1.72 करोड़ में सौदा तय करके 25 लाख रुपये नकद तथा 15 लाख रुपये के चेक कर्मजीत कौर के नाम से आरोपियों को दिए थे। आरोपियों ने मकान का कब्जा 20 नवंबर 2023 तक देना तय किया था, मगर उसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। आस पड़ोस के माध्यम से जानकारी मिली कि इस मकान के मालिक पंजाब जेल में बंद है और बैंक ने लोन के संबंध में भुगतान न करने पर इस मकान की नीलामी की प्रक्रिया लगा रखी है।
मामला उजागर होने पर आरोपियों ने 19 दिसंबर 2023 को 20-20 लाख रुपये के चेक दिए गए थे, जो फर्जी होने पर बैंक ने स्वीकार नहीं किए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी दंपती मंजीत तौथड व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की अग्रिम जमानत मंजूर होने पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें