फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा व बाइक बरामद

Tue, 03 Sep 2024 07:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह अमीन रोड पर किराना दुकानदार से छीना-झपटी के मामले में पकड़े गए आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। इससे पहले दो दिन के रिमांड के दौरान उनसे तीन हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, कारतूस व बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सुरेश कुमार निवासी विद्या कॉलोनी ने बताया था कि उसकी अमीन रोड पर किराने की दुकान है। गुरुवार रात करीब नौ बजे अमित उर्फ मित्ता, उमेश उर्फ बल्लू और मटरू देसी कट्टे के दम पर दुकान में घुसकर गल्ले से करीब 12 हजार निकालकर बाइक पर फरार हो गए थे। पीछा करने पर आरोपियों ने दो राउंड फायर किया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर सीआईए-दो ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बाॅक्स
नशे की पूर्ति के लिए दिया वारदात को अंजाम : मोहन लाल
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि तीनों आरोपी नशे का सेवन करते हैं। नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले भी आरोपी चोरी के आरोप में पकड़े गए थे। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें