पार्षदों ने लगाए ग्रांट वितरण में भेदभाव के आरोप
बैठक में पार्षदों ने ग्रांट वितरण में भेदभाव के आरोप लगाए और वहीं खुलकर अपना पक्ष भी रखा। उन्होंने कहा कि उनका क्षेत्र मुख्यमंत्री के हलके में है लेकिन यहीं पर ग्रांट कम दी जा रही है जबकि चेयरपर्सन अपने क्षेत्र पिहोवा में ग्रांट ज्यादा दे रही हैं। सदस्य जसबीर पंजेटा ने आरोप लगाए कि जिला परिषद की ग्रांट में भेदभाव हो रहा है। सिविल वर्क में सीएम नायब सैनी के ब्लॉक लाडवा में करीब 25 लाख रुपए के काम हुए, जबकि बाबैन में करीब 55 लाख, इस्माइलाबाद में 60 लाख, थानेसर में 2.42 करोड़, पिपली में करीब तीन करोड़ और पिहोवा में 8.84 करोड़ के काम हुए। इस पर जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर नेआरोपों को गलत करार दिया और कहा कि सभी वार्डों में बगैर किसी भेदभाव के काम करवाए जा रहे हैं।
।