फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहीं लग पाया मेहरा गांव के युवक का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मेहरा गांव के युवक सूरज का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। इंद्री पुलिस व परिजनों द्वारा लगातार नहर पर बैठकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि मेहरा गांव निवासी सूरज की मोटरसाइकिल बुधवार को गांव से करीब 10-12 किलोमीटर दूर खुर्द बन धनौरा पश्चिमी यमुना नहर पुल पर खड़ी मिली थी, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थीं।
विज्ञापन


रविंद्र कुमार ने बताया कि उसके करीब 20 वर्षीय बेटा सूरज सुबह घर से खेलने के लिए मोटरसाइकिल पर निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसके फोन पर संपर्क किया तो मोबाइल भी बंद मिला। उसका बेटा विदेश जाने के लिए आईलेट्स कर रहा था और परेशान भी चल रहा था, लेकिन वह नहर पर कैसे पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें