फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचटेट के विवरणों में 28 व 29 को कर सकेंगे संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट)-2026 लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 26 व 27 दिसंबर को किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर रात 11:59 बजे तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन तो किया है, लेकिन शुल्क जमा नहीं करवाया, वे अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन और शुल्क जमा होने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट लेना भी सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी 28 व 29 नवंबर 2026 को अपने विवरणों में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। 27 नवंबर के बाद आवेदन और 29 नवंबर के बाद विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा संबंधी सूचना बुलेटिन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें