फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग में मीडिया निभा रही भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी घोषित की जा चुकी है। इस महामारी पर जीत हासिल करने के लिए चल रही जंग में मीडिया अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इस युद्घ में मीडिया के साथियों की सुरक्षा करना सरकार और प्रशासन का कर्तव्य बनता है। इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मीडिया के साथियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है और सभी पत्रकारों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया है। वे शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केवल मीडिया कर्मियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने मीडिया के सभी साथियों पर पुष्प वर्षा कर गुलाब का फुल भेंटकर तथा फुल मालाएं पहनाकर सम्मानित करके आभार व्यक्त किया है। इस शिविर में डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनुपमा सैनी, शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डा. निखिल शर्मा, डा. सुरेश शर्मा, डा. आरती ने मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें