शहर के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में सोमवार को करीब 140 बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पहला टीका बीजेपी मंडल प्रेस प्रवक्ता प्रहलाद भगत शर्मा को स्टाफ नर्स सरोज बाला ने लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का जो अभियान शुरू किया है, वह एक सराहनीय है। इस अवसर पर यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के प्रधान विनोद पाल ने कहा कि संस्था गांव-गांव जाकर 60 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. एनपी सिंह मौजूद रहे।